अनार के जूस से मिलते हैं यह जबरदस्त लाभ, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/01/650x_2019031615280423.jpg)
एक कहावत है एक अनार सौ बीमार अगर आप अनार का रोज सेवन करते है। अनार का सेवन किसी भी तरह कर सकते है। कुछ लोग अनार का सेवन इसका जूस बनाकर करते हैं तो कुछ इसके दाने को खाना पसंद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं |अनार हर मर्ज की दवा हो सकता है| फलों में अनार स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है |अगर सही समय पर अनार का सेवन किया जाए तो शरीर और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता हैं-
अनार के दाने का सेवन करना भी फायदेमंद होता है, पर एक शोध के अनुसार अनार का जूस के रूप में सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। इस शोध में बताया गया है कि व्यक्ति को अनार का जूस के रूप में सेवन करना चाहिए।
अनार का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ने पर कई प्रकार के रोगों का खतरा रहता है जैसे आपको डायबिटीज हो सकती है और इसका बुरा प्रभाव ब्लड सर्कुलेशन पर भी पड़ता है। इसलिए सुबह-सुबह एक गिलास अनार का जूस पीने की आदत डाले लें। प्रतिदिन एक गिलास अनार का जूस पीने से शरीर स्वस्थ रहता है।
अनार का जूस हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें रोज एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए।
प्रतिदिन अनार का जूस पीने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। अनार में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने नहीं देते हैं।
अनार का जूस पीने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। एक शोध के अनुसार अनार में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले गुण पाए जाते हैं।
अनार का रस दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह धमनियों में रूकावट के जोखिम को कम करता है। जिससे हृदय या मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। इसके अतिरिक्त यह खराब कोलेस्टॉल की मात्रा को भी कम करता है तथा अच्छे कोलेस्टॉल की मात्रा को बढ़ाता है।
अनार के नियमित सेवन से आपका दिमाग तेज हो सकता है |अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में याददाश्त को बढ़ाने में भी अनार का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है |