जीवनशैली

प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायता करते हैं ये योगासन

महिलाओं में प्रजनन की क्षमता तनाव और चिंता के कारण कम हो सकता है। यही वजह की वो मां बनने के सुख से वंचित रह जाती हैं। कई तरह के ट्रीटमेंट के साथ ही सही तरह से खानपान और जीवनशैली की सहयता से भी इस दिक्कत से निवारण मिल सकता है। योग प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शोध में भी इस बात का दावा किया जाता है। जानिए किन योगासनों की मदद से प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहयता मिलती है।

ये करे बद्ध कोणासन:-

इस बद्ध कोणासन को करने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। बटरफ्लाई पोजीशन के नाम से जाना जाने वाला ये योगासन घुटनों से लेकर हिप्स तक की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है। जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

योगासन:-

रोजाना सांस से संबंधित इस आसन को करने से मन को शांति और सुकून रहता है। जिसकी वजह से तनाव दूर होता है और मां बनने की संभावना में बढ़ जाती है।

इस तरह करे बालासन:-

बालासन यानी चाइल्ड पोज, रोजाना खाली पेट सुबह इस आसन का रोजाना तमाम बीमारियों में आराम देता है। साथ ही बालासन महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी सहायता करता है।

ये तरीका है शवासन करने का :-

शवासन शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है। जिसकी मदद से उच्च रक्तचाप और अनिद्रा जैसी बीमारियों को दूर करता है। इस आसान को नियमित अभ्यास मानसिक शांति प्रदान करता है | बिना कारण क्रोध और निराशा को दूर कर ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है।

वज्रासन इस तरह करे:-

वज्रासन करने से शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है। रोजाना वज्रासन किया जाए तो पाचन तंत्र स्ट्रांग होता है और पूरे शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होने लगता है।

ऐसे करे पश्चिमोत्तासन:-

पश्चिमोत्तासन का अभ्यास सभी लोगों को करना चाहिए है। इस आसन को करने से जहां पेट के आसपास जमा चर्बी दूर होती है और पाचन मजबूत होता है। वहीं पुरुषों में इस आसन को करने से अनेक फायदे देखने को मिलते हैं। जिसकी मदद से इनमें हार्मोंस की गड़बड़ी दूर होती है और सुखी वैवाहिक जीवन मिलता है।

Related Articles

Back to top button