जीवनशैलीस्वास्थ्य

आपके इम्यूनिटी सिस्टम की रक्षा कवच है ये आयुर्वेदिक चूर्ण

सर्दियों में खांसी, जुकाम जैसी प्रॉब्लम होना आम बात है। जिन लोगो का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है उनको इस प्रॉब्लम का ज्यादा सामना करना पड़ता है। इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होने पर आपका शरीर खांसी, जुकाम के साथ साथ और भी बहुत सारी बीमारियों से बचा रहता है। आज हम आपको बताएंगे आयुर्वेद के कुछ महत्वपूर्ण व कारगर चूर्ण के बारे में जो आपके लिए फायदेमंद है।

अश्वगन्धादि चूर्ण : हररोज 5 से 10 ग्राम चूर्ण दूध के साथ लेने से दिमाग की कमजोरी, शारीरिक ताक़त, पौरुष कमज़ोरी शरीर की झुर्रियों दूर होती है।
अविपित्तकर चूर्ण : हर रोज 3 से 6 ग्राम चूर्ण पानी के साथ लेने से आप छाती और गले की जलन, खट्टी डकारें, कब्ज आदि की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
व्योषादि चूर्ण : हररोज 3 से 5 ग्राम चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से आप श्वास, खांसी, जुकाम, नजला आदि की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button