जीवनशैलीस्वास्थ्य

इस बीमारी के लिए रामबाण है ये… फल

वैसे फलों का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली फल के बारे में जिसे खाने के बाद जबरदस्त एनर्जी आती है और इस फल का नाम कीवी है। जिसको खाने के बाद कई बिमारियों में फायदा मिलता है।

कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। इसी के साथ यह मुख्य रूप से कई हृदय रोगों में फायदेमंद है।

कीवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह गठिया रोग में काम देता है। कीवी का नियमित सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा और यह आंतरिक घावों को ठीक करने और सूजन कम करने में सहायक हो सकता है।

अगर आपको अस्थमा है तो आप कीवी खा सकते हैं क्योंकि कीवी में विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती है।

इस फल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसी के साथ कीवी में 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 61 ग्राम कैलोरी होती है और यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

अगर आपको हर समय कब्ज की परेशानी रहती है तो आप कीवी खाए क्योंकि इसमें शामिल फाइबर पाचन में सहायक होता है।

Related Articles

Back to top button