‘ये लव नहीं, सिर्फ जिहाद है, कोई हिन्दू ऐसा नहीं करता..’, श्रद्धा हत्याकांड पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/11/pragya_5cf8c339951aa.jpg)
भोपाल: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को लेकर भोपाल से भाजपा की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा (Pragya Singh Thakur) का एक बयान सामने आया है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि देश में पनप रहा लव जिहाद का जहर हमारे लिए कलंक है, इसको मिटाना और जागुरुकता लाना हम सब की जिम्मेदारी है, क्यूंकी हिन्दू कभी भी ऐसे काम नहीं करता है।
रिपोर्ट के अनुसार, 18 मई 2022 को आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का क़त्ल कर दिया था। जिसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए और फिर तीन सप्ताह तक लाश को फ्रिज में रखा था। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि हमें इससे जागरूक करने के लिए लड़कियों को यह बताना होगा कि आप हिन्दू हैं और हिंदुओं में शादी कीजिए। यह स्पष्ट लव जिहाद है, इससे बचिए। साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि हम एक संन्यासी हैं और हम जब प्रेम करते हैं, तो पूरी तरह उसमें समर्पित हो जाते हैं। इसे ही प्रेम और समर्पण माना जाता है। हम पूरी जिंदगी प्रभु के को समर्पित कर देते हैं। मगर प्रेम की परिभाषा को लव जिहाद कर दिया गया है, यह स्पष्ट रूप से एक पाप है।
इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत का बयान लड़कियों का अपमान है। श्रद्धा का अपमान है। लड़कियों को साजिश के तहत फंसाया जाता है। उनके साथ शादी रचाई जाती है और उसके बाद इस प्रकार की घटनाओं के उदाहरण हमारे सामने आते हैं, जहां उन्हें टुकड़े करके कहीं भी फेंक दिया जाता है।