जीवनशैली

ये है दुनिया की सबसे अनोखी और डरावनी झील, जिसका पानी रात में अपने आप नीला हो जाता है

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई रहस्यमयी जगहें हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। कुछ ऐसे रहस्य हैं जिन्हें आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। आज हम आपको एक रहस्यमयी झील के बारे में बताने जा रहे हैं, इस झील का पानी रात में अचानक नीला हो जाता है। एक तरह से रात में पानी नीले पत्थर की तरह चमकने लगता है। इस झील को दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील के रूप में जाना जाता है।

इंडोनेशिया में स्थित
कावा इजेन झील इंडोनेशिया की सबसे खारी झील है। इस झील की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दिन में इस झील का पानी समन्या झील के पानी जैसा दिखता है, लेकिन जैसे-जैसे अंधेरा होता जाता है, इस झील के पानी का रंग नीला हो जाता है। देर रात झील नीले पत्थरों जैसी दिखती है। इस झील के पानी का तापमान हमेशा 200 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

रात में पानी अचानक नीला हो जाता है
प्रशांत महासागर के तट पर स्थित ‘कवाहा आइजेन’ झील का पानी हमेशा उबलता रहता है। इसके कारण झील के आसपास कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है। इस झील की सैटेलाइट इमेज देखने पर रात के समय झील के पानी से नीली-हरी रोशनी दिखाई देती है। दिन में झील पूरी तरह से सामान्य रहती है और रात में पानी का रंग अचानक नीला हो जाता है।

सालों की रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया कारण
सालों की रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने इस झील से निकलने वाली रोशनी का कारण ढूंढ लिया। झील के चारों ओर कई सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं, जिसके कारण झील से हाइड्रोजन क्लोराइड, सल्फ्यूरिक डाइऑक्साइड जैसी गैसें निकलती हैं। ये सभी गैसें एक साथ प्रतिक्रिया करके नीला रंग उत्पन्न करती हैं।

Related Articles

Back to top button