उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

इस बार अयोध्या में दीपोत्सव होगा बेहद खास, बनेंगे 2 विश्व रिकॉर्ड…. फ्री टिकट चाहिए तो जरुर पढ़ें यह खबर

Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर जगमगाते लाखों दीपक और सांस्कृतिक विभाग के मंच श्रद्धालुओं को त्रेता युग का अहसास करायेंगे। इस साल दीपोत्सव का 8वां संस्करण पहले से भी अधिक भव्य और अद्वितीय होने जा रहा है। राम की पैड़ी, जहां लाखों दीप जलाए जाएंगे, को विस्तार देने का काम चल रहा है और नगर को पूरी तरह से सजाया और संवारा जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा दीपोत्सव के लिए 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें 3 बड़े और 7 छोटे मंच शामिल हैं। इसके अलावा दीपोत्सव के मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने दो विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पहला रिकार्ड 1,100 लोग एक साथ आरती करके बनाएंगे। वहीं 25 लाख दीप जलाकर दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा।

अयोध्या में दीपावली के मौके पर होगा मेगा ड्रोन शो
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल के प्रमुख आकर्षण अयोध्या का पहला ड्रोन शो होने वाला है, जिसमें 500 ड्रोन के साथ 15 मिनट का शानदार शो दिखाया जाएगा। जोकि सरयू घाट और राम की पैड़ी के ऊपर उड़ाए जाएंगे। वहीं रामकथा पार्क में एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जो रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से जीवंत करेगी। इस प्रदर्शनी में श्रद्धालु त्रेता युग का अनुभव कर सकेंगे और रामायण के महत्वपूर्ण पलों को करीब से देख पाएंगे। दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या नगर निगम और संस्कृति विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। नगर निगम शहर की साफ-सफाई और पेंटिंग का कार्य कर रहा है, जबकि संस्कृति विभाग मठों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों को सजाने-संवारने में जुटा हुआ है।

दीपोत्सव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
अयोध्या में दीपोत्सव 2024 का आयोजन, 28 से 31 अक्टूबर तक होगा। जिसमें पारंपरिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रदर्शनी के साथ ही कई आधुनिक आकर्षण का मिश्रण प्रस्तुत किया जाएगा।

दीपोत्सव के आयोजन में शिरकत के लिए करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि अगर आप इस भव्य दीपोत्सव के आयोजन में शिरकत करना चाहते हैं तो इससे जुड़ी अच्छी खबर यह है कि आप इस आयोजन में बिना किसी शुल्क के प्रवेश ले सकते हैं। यानी दीपोत्सव में फ्री में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। दीपोत्सव में जाने के लिए ऑनलाइन पास हालिस करना होगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

दीपोत्सव के फ्री पास के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन
यह दीपोत्सव सभी लोगों के लिए फ्री है, लेकिन ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर अपको इसका पास लेना होगा। तो आइए जानते हैं कैसे करें ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन अप्लाई: सबसे पहले आपको यूपी टूरिज्म डिपार्टमेंट वेबसाइट पर जाना है- uptourism.gov.in। इसके बाद अयोध्या दीपोत्सव 2024 इवेंट सर्च करें। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें जिसमें आपको अपनी जानकारी देनी है जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड)। इसके बाद आपको इसे डाउनलोड कर लेना है और दीपोत्सव पर इसे साथ ले जाएं और साथ में अपना आईडी प्रूफ ले जाना बिल्कुल भी ना भूलें।

Related Articles

Back to top button