पंजाब

इस बार राजधानी चंडीगढ़ में नहीं होगा पंजाब का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

चंडीगढ़। पंजाब का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार राजधानी चंडीगढ़ में नहीं होगा, बल्कि पटियाला में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला में ही राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां होशियारपुर में और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी जालंधर में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा अमृतसर में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और छपाई और स्टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा एसएएस नगर में, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर बठिंडा में, जल स्रोत, खनन और भू-विज्ञान, खेल और युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर में, प्रवासी भारतीय मामले और शासन सुधार मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल शहीद भगत सिंह नगर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इसी तरह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मेडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. बलबीर सिंह बरनाला में, राजस्व, जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा फिऱोज़पुर में, ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले, वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क रूपनगर में, परिवहन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस लुधियाना में, बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. पठानकोट में, सूचना एवं लोक संपर्क, रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा तरन तारन में, श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले मंत्री अनमोल गगन मान मानसा में, स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह फाजिल्का में और कृषि और पशु पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां फरीदकोट में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।

Related Articles

Back to top button