अद्धयात्मजीवनशैली

इस बार चार दिन की है दीपावली : धनतेरस से शुरू, भाई दूज पर होगा समाप्त

जीवनशैली : सामान्यत: दीपावली पांच दिन का होता है, जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज पर इसका समापन होता है। हालांक‍ि इस बार यह पर्व चार दिवसीय पर्व ही है जो 13 नवंबर से शुरू होगा और समापन 16 नवंबर को होगा। धनतेरस के द‍िन खरीदारी का भी बड़ा महत्व है। इस दिन पीतल के बर्तन, चांदी, सोना जैसी चीजों की खरीदी की जाती है। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन खरीदी गई चीजों में 13 गुणा वृद्धि होती है।

मतदाता के लिए सुविधाजनक होती है विचार आधारित राजनीति

वहीं इस बार तो धनतेरस का द‍िन बेहद खास है। आइए इस बारे में एस्‍ट्रॉलजर प्रमोद पांडेय से व‍िस्‍तारपूर्वक जानते हैं। शुक्रवार का द‍िन मां लक्ष्‍मी को अत्‍यंत प्र‍िय होता है। इस बाद धनतेरस के द‍िन देवी लक्ष्‍मी का प्र‍िय द‍िन यानी क‍ि शुक्रवार तो है ही। साथ ही इस बार कुछ व‍िशेष योग भी हैं। इस बार धनतेरस के द‍िन चित्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग तथा तुला राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। ऐसे में धनतेरस के द‍िन आयुष्मान योग की साक्षी में धनवंतर‍ि का पूजन आरोग्यता प्रदान करने वाला माना गया है।

इसके अलावा इस बार धनतेरस पर मृदु तथा मित्र संज्ञक नक्षत्र भी मौजूद रहेगा। इस नक्षत्र में सोना, चांदी, पात्र आदि की खरीदी करना भी शुभ रहेगा। इस बार धनतेरस पर दो दिन खरीदारी होगी। शुभ मुहूर्त 12 नवंबर की रात्रि से 13 नवंबर की संध्या काल तक रहेगा। इस दौरान की गई खरीदारी जातक को लाभ देगी। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि लोहे से न‍िर्मित वस्तुओं की खरीदारी करने से बचें। क्‍योंक‍ि लोहा शनि का कारक माना गया है। धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी की बनी हुई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFace

Related Articles

Back to top button