राजनीतिराज्य

बाथरूम में गिरने के बाद घर पर बेहोश हुए TMC नेता मुकुल रॉय, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को अपने घर के बाथरूम में गिरने और बेहोश होने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार शाम बाथरूम में फिसलने से मुकुल रॉय के सिर में चोट लग गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर है और चौबीसों घंटे उनकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है।

सुभ्रांग्शु रॉय ने कहा, “बाबा घर पर बाथरूम जाते समय गिर गए। उनके सिर में चोट लगी। उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। हम उन्हें अस्पताल ले गए।” डिमेंशिया से पीड़ित मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे और 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कृष्णानगर उत्तर सीट से जीत हासिल की थी। हालाँकि, बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में लौट आये।

Related Articles

Back to top button