अद्धयात्म

करियर और व्यापार में अड़चन दूर करने का समय: विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय

वैषाख महीने की चतुर्थी तिथि यानी विकट संकष्टी चतुर्थी इस साल 5 अप्रैल को पड़ रही है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी ‘विकट’ यानी कठिन संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन किए गए कुछ खास उपाय करियर और व्यवसाय में लगातार आने वाली बाधाओं को कम करने में सहायक होते हैं।

करियर और व्यापार में रुकावट दूर करने के प्रमुख उपाय

गणेश जी की विशेष पूजा
ज्योतिषों के अनुसार, सुबह स्नान कर गणेश मंदिर जाएं या घर में गणेश जी की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे नौकरी और व्यवसाय में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।

मोदक या लड्डू का भोग
संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग अर्पित करें। भोग लगाते समय मन में अपनी सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें।

चंद्रमा को जल अर्घ्य
शाम के समय चंद्रमा को जल अर्घ्य देने से भगवान गणेश की कृपा मिलती है, मन की अशांति दूर होती है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

बुधवार का व्रत या दान
संकष्टी चतुर्थी के बाद आने वाले बुधवार को व्रत रखें या हरे चने, पुस्तक, कलम आदि का दान करें। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और व्यापारिक निर्णय सही दिशा में लेते हैं।

विघ्नहर्ता स्तोत्र का पाठ
‘विघ्नेश्वराय वरदाय’ या ‘गणेश अथर्वशीर्ष’ का पाठ करने से करियर और व्यापार में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं।

मानसिक तनाव और बाधक योग से मुक्ति
कुंडली में शनि-राहु या अन्य बाधक योग होने से काम में अड़चन आती है। विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत और पूजा इन बाधाओं को शांत करने में मदद करता है। चंद्रमा को जल अर्घ्य देने से मन स्थिर होता है और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

व्रत और पूजा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
पूजा के समय मन को पूरी तरह शांत रखें। व्रती फलाहार करें और शाम को चंद्रोदय के बाद पारण करें। यदि व्रत न भी रखें तो इस दिन मांसाहार, शराब और क्रोध से बचें।

धर्म शास्त्रों के अनुसार, विकट संकष्टी चतुर्थी पर इन उपायों को श्रद्धा और निष्ठा से करने से करियर और व्यापार में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती हैं। भगवान गणेश की कृपा से जीवन में नए मार्ग खुलते हैं और सफलता हासिल होती है।

Related Articles

Back to top button