दिल्ली

आज पानीपुरी को बड़े ही खास अंदाज में मना रहा है गूगल डूडल, यूजर्स को दिया ‘ये’ मजेदार टास्क

नई दिल्ली: मुंह में पानी लाने वाला खाद्य पदार्थ में सबसे पहला नाम आता है पानीपुरी का। जी हां शायद ही कोई होगा जिसके पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी न आया हों। भारत में पानी पूरी पसंद करने वाले लोग बहुत है। जी हां पानीपुरी के लिए लोगों का पागलपन आप हर शाम मार्केट्स में देख सकते हैं। पानी पूरी को लोग इतना ज्यादा पसंद करते है की पानीपुरी के ठेले पर अपनी बारी का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब गूगल भी इस स्ट्रीट फूड बड़े ही अनोखे अंदाज में मना रहा है। जी हां आपको बता दें कि गूगल ने डूडल के जरिए आज एक गेम भी लाया है जिसमें यूजर को स्ट्रीट वेंडर यानी पानी पूरी बनाने वाले की मदद के लिए कहा है। आइए यहां जानते है इस बारे में पूरी जानकारी….

जी हां दरअसल इस गेम में पानी पूरी(Pani puri Google) से संबंधित सभी स्टफ हैं। बता दें कि इस खास गेम में पानी पूरी अलग अलग फ्लेवर्स यानि जायके में हैं और कस्टमर की स्वाद और डिमांड के मुताबिक पानी पूरी बनाने वाले को मदद करने का टास्क दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ष 2015 में 12 जुलाई के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में 51 अलग अलग किस्म की पानी पूरी(Pani Puri Doodle) अपने कस्टमर को उपलब्ध करा कर एक रेस्टोरेंट ने गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाया था।

ऐसे में आपको बता दें कि गूगल ने डूडल के जरिए पानी पुरी को साउथ एशियन स्ट्रीट फूड बताया है, जिसमें कुरकुरे शेल में आलू, मटर, मसालों और तरह तरह से सुगंधित पानी का जिक्र किया है। किंवदंती के अनुसार, पानी पूरी का आविष्कार सबसे पहले महाभारत काल में द्रौपदी ने किया था। जी हां कहानी यह है कि जब द्रौपदी पांडवों की पत्नी बनी सभी पांचों भाई सीमित संसाधनों के साथ निर्वासन में रह रहे थे। द्रौपदी की सास कुंती ने उन्हें कुछ बची हुई आलू की सब्जी और गेहूं के आटे का उपयोग करके कुछ ऐसा बनाने के लिए कहा जो सभी पांच पुरुषों की भूख को संतुष्ट कर सके। द्रौपदी ने जो व्यंजन बनाया वह एक छोटे आकार की पानी पूरी थी जिसने पांडवों की भूख को संतुष्ट करने में मदद की। इस तरह पानीपुरी का आविष्कार हुआ है।

जैसा कि हम सब जानते है इस लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में कई विविधताएं हैं और इसे देशभर में विभिन्न नामों से जाना जाता है। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में, पानी पुरी एक ‘आकार के स्ट्रीट फूड’ का प्रतीक है, जो आमतौर पर उबले हुए चने, सफेद मटर के मिश्रण और मसालेदार पानी के साथ अंकुरित अनाज में डुबोया जाता है।

वहीं बात करें पंजाब, जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली की और जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में, गोल गप्पा का मतलब आलू और चिपिया से भरा एक छोटा स्ट्रीट फूड है, जिसे जलजीरा-स्वाद वाले पानी के साथ मिलाया जाता है। इसी तरह, पश्चिम बंगाल और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में, स्ट्रीट फूड को पुचका या फुचका कहा जाता है, जिसमें मुख्य सामग्री के रूप में इमली का गूदा होता है। पानीपुरी एक ऐसी डिश है जिसे लोग बड़े चाव से खाते है।

Related Articles

Back to top button