जीवनशैलीराष्ट्रीय

छठ महापर्व का आज है दूसरा दिन, कई सालों बाद खरना पर बन रहा शुभ योग, यहां जानें सारी डिटेल

नई दिल्ली : छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) का आज दूसरा दिन है। चार दिन तक वाले इस महापर्व की शुरुआत शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो गया है। बिहार(Bihar), झारखंड (Jharkhand) , उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी अब ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो इस महापर्व में पूजा के दौरान किसी पंडित और पंचांग की जरुरत नहीं पड़ती ये महापर्व खुद ही आस्था का प्रतिक है, लेकिन इस बार खरना पर कई साल बाद शुभ योग बन रहा है।

सूर्यास्त शाम 5:35 बजे

पंचांग के अनुसार छठ के दूसरे दिन यानी आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर है। जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 35 मिनट पर है। सूर्यास्त के लगभग आधे घंटे बाद अंधेरा होने पर आप खरना कर सकते हैं। इस बार के खरना का दिन बहुत ही ज्यादा शुभ है। आपको बता दें कि खरना पंचमी तिथि में होता है, लेकिन आज 10:28 बजे तक चौथ है। साथ ही आज का दिन भी शनिवार है।

सिद्धि योग

ऐसे में शनि ज्योतिष विद्या के मुताबिक शनिवार को चौथ का दिन होने पर रिक्ता तिथि में बदलाव हो जाता है। गौरतलब है कि रिक्ता तिथि होने पर सिद्धि योग होता है। इसलिए आज के दिन अगर आप कोई भी काम सच्चे मन से करते हैं तो हर मनोकामना पूरी होती है। इतना ही नहीं किसी भी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य या पूजन करने पर सिद्धि होती है।

बहुत ही शुभ है मूल नक्षत्र

पंचांग के अनुसार आज दिन के 12 बजकर 05 मिनट से मूल नक्षत्र चढ़ रहा है। आपको बता दें कि मूल नक्षत्र खरना के लिए काफी शुभ माना जाता है। खरना का समय आज मूल नक्षत्र में ही होगा। इसलिए इस बार आज का दिन बहुत ज्यादा शुभ है।

Related Articles

Back to top button