उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में पर्यटन का होगा विकास, थीम आधारित 12 सेक्टर विकसित कर रहा विभाग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी बढ़त हासिल की है। आर्थिक समीक्षा में बताया गया है कि पर्यटन विकास के लिए 12 थीमैटिक सेक्टर्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें विरासत-कला-सांस्कृतिक, आध्यात्मिक-धार्मिक, ईको-नेचर-वाइल्डलाइफ, वेलनेस-मेडिकल, रोमांच, जल-आधारित, कृषि, व्यंजन, ग्रामीण-जनजातीय, वेडिंग डेस्टिनेशन पर्यटन आदि शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में निवेश के लिए 1564 प्रस्तावों पर 34,439 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल किया गया। ईको टूरिज्म के तहत 49 परियोजनाओं की शुरूआत हुईं। वहीं प्रदेश में 12 विशेष पर्यटन सर्किट विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश पर्यटकों की संख्या के मामले में देश में शीर्ष पर पहुंच गया है।

वर्ष 2024 में जहां उत्तर प्रदेश में कुल 64.91 करोड़ पर्यटक आए थे और वर्ष 2025 में इसमें 140.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 156.18 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ है। पर्यटन नीति-2022 और प्रयागराज में वर्ष 2025 में भव्य महाकुंभ के आयोजन ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

Related Articles

Back to top button