उत्तर प्रदेशलखनऊ

व्यापारी महाकुंभ-24 से व्यापारियों को मिलेगी सियासी ताकत : अनूप शुक्ला

28 को व्यापारी महाकुंभ में जुटेंगे प्रदेशभर से व्यापारी

लखनऊ : प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार को गोमती होटल हजरतगंज में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनूप शुक्ला का जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनूप शुक्ला ने बताया कि आज व्यापारी परेशान है, ऑनलाइन शॉपिंग से सभी का व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ रहा है और व्यापारियों की हत्या और उनके साथ लूट की घटनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन घटनाओं पर रोक लगाने और समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल व्यापारी आयोग का गठन बीमा, जीएसटी को दो स्लैब में लाने, मंडी शुल्क समाप्ति, व्यापारियों का आबादी के अनुसार राजनैतिक हिस्सेदारी समेत अन्य प्रमुख मांगों को पूरा किया जाए।

गीता सिंह को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया

डॉ.अनुप शुक्ला ने बताया कि इन्हीं मांगों को उठाने के लिए व्यापारी महाकुंभ 2024 का आयोजन 28 जनवरी को सहकारिता भवन, विधानसभा मार्ग लखनऊ में किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी नेता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगों को रखेंगे। इन्हीं मांगों को लेकर अध्यक्ष डा अनुप शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर गीता सिंह को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रेस वार्ता में राहुल गुप्ता जिलाध्यक्ष, डा पीसी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, रेनू शाही प्रदेश महासचिव, डॉ. अदिति सिंह महिला नेत्री, शिव बहादुर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय मौर्या प्रदेश सचिव, उपदेश सिंह प्रदेश सचिव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button