छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

घाट पेंडारी : अनियंत्रित ट्राला गिरा खाई में, दो की मौत, कई घायल

घाट पेंडारी : अनियंत्रित ट्राला गिरा खाई में, दो की मौत, कई घायल

सूरजपुर : घाट पेंडारी में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में चालक और उपचालक की मौत हो गई, वहीं दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। मृतकों का शरीर समाचार लिखे जाने तक ट्राला में ही फंसा था। क्रेन के सहारे स्थानीय पुलिस उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्राला क्रमांक पीबी 11 सीबी 2292 झारसगुड़ा उड़ीसा से पाइप लेकर लुधियाना पंजाब जा रहा था कि आज सुबह 8 बजे करीब मुख्य टर्निंग को पार करने के बाद खाई में गिर गया। इसमें चार लोग बैठे हुए थे। जिनमें से हनी स्वयं ही बाहर निकल गया जिसके पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं थी।

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी मिलने के बाद चन्दोरा थाना के प्रभारी टीआई बाजिलाल सिंह, एएसआई रामसिंह, प्रधान आरक्षक केश्वर राम मरावी, रवि शंकर चौबे, आरक्षक रामप्यारे व अन्य स्टाॅफ के साथ पास के ढाबे के अखिलेश जायसवाल व अन्य मौके पर पहुंच गए थे।

ट्राला में तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी के बाद ढाबे में खड़े क्रेन को बुला लिया गया और उन्हें निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया। बड़ी मशक्कत के बाद एक और घायल संदीप बद्दन को बाहर निकाला जा सका। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर भेज दिया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जो दो लोग और फंसे हैं, वे चालक और उपचालक हैं और दोनों की मौत हो गई है। उनके शव बुरी तरह से ट्राला में फंसे हैं और पुलिस उन्हें निकालने का प्रयास कर रही है।

घायलों ने पंजाब जाने मांगा था लिफ्ट

दुर्घटनाग्रस्त ट्राला में चार लोग बैठे थे जिनमें से घायल हनी और संदीप बद्दन झारसगुड़ा की पाइप फैक्ट्री में थे। वे इस ट्राला से सम्बंधित नहीं थे और पंजाब अपने घर जाने चालक से लिफ्ट मांगी थी। दोनों इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं जिनका उपचार प्रतापपुर में किया जा रहा है।

दुर्घटना में घायल हुए हनी ने बताया

जैसे ही हम घाट उतार रहे थे, रास्ते में किनारे एक ट्राला खड़ा था और सामने से बस आ रही थी। इस बीच चालक को उससे टकराने का डर दिखा तो बचाने के उद्देश्य से उसने स्टेयरिंग काट दी और ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

[divider][/divider][divider][/divider]

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

ये भी पढें  : Happy Birthday : श्रुति हासन ने जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट – Dastak Times 

Related Articles

Back to top button