टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: अराकोणम में मंदिर उत्सव कार्यक्रम के दौरान गिरी क्रेन, 4 लोगों की मौत, 9 घायल

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंदिर के उत्सव (temple festival) के दौरान एक करें के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। यहां के तमिलनाडु के अराकोणम के कीलवीथी (Keelavithi in Arakkonam) में एक मंदिर उत्सव कार्यक्रम के दौरान एक क्रेन के गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। बता दें कि यहां क्रेन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। क्रेन संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच चल रही है।

रानीपेट कलेक्टर भास्कर पांडियन ने बताया कि मंदिर उत्सव कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच एक क्रेन के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में क्रेन संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्रेन संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मंदिर में त्योहार पर समारोह के दौरान क्रेन का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मंदिर के पास क्रेन के इस्तेमाल की कोई इजाजत नहीं ली गई थी। फिलहाल क्रेन चालक को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button