राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, वर्धा नदी में डूबी नाव- 11 लोगों की मौत व कई लापता

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटने से भयंकर हादसा हो गया है। इसमें अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अभी लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं है। जानकारी के अनुसार ये हादसा अमरावती में मौजूद वर्धा नदी में हुआ। फिलहाल प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता हुए लोगों की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्धा जिले में पिछले आठ दिनों से भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। नदी के एक किनारे से दूसरी तरफ जाते समय नौका का हादसे का शिकार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण हुआ होगा। इस नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव नदी के बीचोबीच डूब गई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया।

नांव डूबने की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और खोज एवं बचाव कार्य जोरों पर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक परिवार के कुछ सदस्य दशक्रिया अनुष्ठान के लिए सुबह करीब 10 बजे गडेगांव आए थे। जब वे लौट रहे थे तभी नाव पलट गई।

बता दें कि पिछले हफ्ते असम में भी नाव हादसा हुआ था। वहां जोरहाट में दो नाव आपस में टकरा गई थीं, इससे एक नाव पलट गई और उसपर मौजूद 80 से ज्यादा लोग डूब गए थे। ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया था, या फिर वे खुद किसी तरह तैरकर किनारे तक आ गए थे। हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, वहीं कुछ लापता हो गए थे।

Related Articles

Back to top button