मध्य प्रदेशराज्य

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को 10 लाख रूपये आर्थिक सहायता दी

भोपाल : जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के ग्राम भौतरा पहुँच कर बुधवार को जिले के घंघरी स्थित नेशनल हाई-वे ओवर ब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजन से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी और कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है। दुर्घटना में पीड़ित सभी परिवारों की हरसंभव मदद की जा रही है। मंत्री सुश्री सिंह ने ग्राम भौतरा में दुर्घटना में मृतक रोजगार सहायक स्व. देवराज सिंह के घर पहुँच कर उनकी पत्नी श्रीमती मालती सिंह को 10 लाख रूपये आर्थिक सहायता का आदेश-पत्र सौंपा।

उन्होंने कहा कि सभी मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये एवं सामान्य घायलों के खाते में 10-10 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को उमरिया में दुर्घटना पीड़ितों को आर्थिक सहायता पहुँचाने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button