
कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से निकली तिरंगा यात्रा
राष्ट्रीय पर्व हमें देते हैं एकता और अखंडता का संदेश : महंत विशाल गौड़
लखनऊ : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चौक कोतवाली स्थिति श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से तिरंगा यात्रा का आयोजन मंदिर के महंत विशाल गौड़ की अगुवाई में किया गया। मंदिर से प्रारंभ होकर यात्रा कोनेश्वर महादेव मंदिर चौराहे होते हुए चौक चरक चौराहे से वापस आ कर कोतवालेश्वर महादेव मंदिर पर झंडारोहण के बाद एक सभा में परिवर्तित हो गई। महंत विशाल गौड़ ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी देश वासियों को अपने दोनों राष्ट्रीय पर्व एकता और भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने सभी को अपने घरों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, श्री कोतवालेश्वर ट्रस्ट के अजय अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, अजय खन्ना, संदीप अग्रवाल, अंकुर दीक्षित, पंकज अग्रवाल, अवध अग्रवाल, आशीष मिश्रा, डॉ राज कुमार वर्मा, अनुराग मिश्रा, निखिल अग्रवाल, आचार्य राजेश शुक्ला, नीरज अवस्थी आदि व समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



