जीवनशैलीस्वास्थ्य

ख़ूबसूरत और जवां बने रहने के लिए आज़माएं फेस योग

समय के साथ त्वचा पर उम्र का प्रभाव दिखना आम बात है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे चेहरे पर झुर्रियां, दाग धब्बे आदि दिखाई देने लगते हैं। कई बार अस्वस्थ जीवनशैली और गलत खान पान की वजह से भी उम्र का ये प्रभाव चेहरे पर जल्दी दिखने लगता है। डबल चिन, चेहरे पर मोटापा और झुर्रियों को कम करने के लिए लोग तरह तरह के तरीके भी अपनाते है। इस समस्या से निपटने का सबसे आसान तरीका है फेशियल योग। चलिए आज हम आपको बताते है ऐसी कुछ फेस एक्सर्साइज़ जिससे आपका चेहरा फैट फ्री होकर शेप में आ जाएगा।

  1. फिश फेस

ये एक्सर्साइज़ करने से चेहरे का फैट तेजी से घटने लगेगा। इस एक्सर्साइज़ के लिए सबसे पहले मुंह में गालों को अंदर की तरफ खींचे जैसे कोई चीज़ चूस रहे हो। इसके बाद होंठो को बाहर की तरफ निकालें। यह एक्सरसाइज़ 10 सैकेंड के अंतराल पर 25-30 सैकेंड के लिए 10 बार दोहराएं।

  1. किस एक्सरसाइज़

चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल लाएं। इस स्माइल को जितना हो सकें उतना फैलाएं। अब दोनों होंठो को आपस में जोड़कर किसिंग पोज़ बनाएं। इस एक्सरसाइज़ से आपके गाल फर्म हो जाएंगे और होंठ के आसपास की बारीक रेखाएं भी गायब हो जाएंगी।

  1. किसिंग द स्काई

इस एकसरसाइज़ से डबल चिन कम हो जाती है। इसके लिए सबसे पहले गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं। ऊपर की ओर देखें और आंखे बंद कर लें। अब होंठो को किस करने का आकार दें। 10 सेकेंड की इस कसरत को चार बार करें।

Related Articles

Back to top button