अन्तर्राष्ट्रीय

ट्विटर को फिर मिलेगा भारतीय सीईओ? जानिये, कौन हैं श्रीराम कृष्णन

नई दिल्ली: पराग अग्रवाल के इस्तीफे के बाद ट्विटर के नए सीईओ के बारे में चर्चा जारी है। ट्विटर का अगला सीईओ कौन होगा, ये प्रश्न पूछा जा रहा है। इस बीच पराग अग्रवाल के स्थान पर भारतीय को स्थान मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

ट्विटर पर मालिकाना अधिकार मिलने के बाद एलन मस्क ने कई बड़े अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि उन्होंने भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन को अस्थाई रूप से अपने साथ जोड़ा है। कृष्णन 16जेड में सामान्य साझीदार हैं। कृष्णन ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी साझा की है।

कौन हैं श्रीराम कृष्णन?
-श्रीराम कृष्णन भारत के चेन्नई में शिक्षा ग्रहण की है। उनका जन्म निम्न मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करते थे और मां हाउसवाइफ थीं। श्रीराम की पत्नी का नाम आरती है। 2002 में दोनों की मुलाकात याहू मैसेंजर पर हुई थी। उसके बाद से दोनों साथ-साथ रह रहे हैं। शादी के 20 वर्ष हो चुके हैं। वर्ष 2005 में वे अमेरिका के सिएटल चले गए थे। वे वहां माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी करते थे। वे उस समय मात्र 20 वर्ष के थे।

करिअर
-श्रीराम को ट्विटर में उनके अनुभव और वरिष्ठता के कारण महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जा सकता है।
-वे टेक्नोलॉजिस्ट और इंजीनिर हैं।
-वे उन कंपनियों में निवेश करते हैं, जो नई होती हैं।
-वे अभी तक ऐसी 23 कंपनियों में निवेश कर चुके हैं।
-उन्होंने ताजा निवेश सीड राउंड लैसो लैब्स में 4 अक्टूबर 2022 को किया था।
-इससे पहले वे ट्विटर, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीम को लीड कर चुके हैं।
-इसके साथ ही वे बिट्सकी, हॉपिन और पॉलीवर्क के बोर्ड में भी हैं।

Related Articles

Back to top button