राज्य

नौ साल के बच्चे के अपहरण व हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

नई दिल्ली: द्वारका की उत्तम नगर थाना पुलिस ने नौ साल के बच्चे के अपहरण और फिर उसकी हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने पड़ोस मे रहने वाले के बच्चे का पहले अपहरण किया, फिर उससे 5 लाख की फिरौती की मांग की थी। पर जब पड़ोसी ने देने से इनकार करते हुए पुलिस में शिकायत दे दी तो बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस को बच्चे का शव आरोपी के ही किराये के घर में कट्टे में बंद मिला था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश कुमार और नवीन कुमार के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी का काम करते हैं।

इन दोनों ने 11 अक्तूबर को उत्तम नगर के विद्या विहार में रहने वाले अपने पड़ोसी के नौ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था। इसके बाद इसके बाद उसने उसे फोन कर 5 लाख की फिरौती की मांग की थी। इस दौरान दोनों ने बच्चे को घर के एक कमरे में मुंह बांधकर बंद कर दिया था। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी, पर बच्चे का कोई सुराग जुटा नहीं पाई थी। इसी दौरान पुलिस ने 14 अक्तूबर को एक एक सूचना पर दोनों के घर के एक कमरे से कट्टे में बंध बच्चे का शव बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में बच्चे की मौत दम घुटने से होने की जानकारी मिली है।

Related Articles

Back to top button