मध्य प्रदेशराज्य

लूट और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस से बचते फिर रहे है कांग्रेस के दो विधायक

भोपाल : प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर मप्र में कांग्रेस के दो विधाक लूट और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस से बचते-बचते फिर रहे हैं। इनमें से धार जिले की गंधवानी से आदिवासी विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमार कार्रवाई कर रही है। सिंघार गुजरात चुनाव के सह प्रभारी हंै और राहुल की यात्रा की भी जिम्मेदारी थी।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मप्र कांग्रेस ने सभी विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। सिंघार को भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वे अब फरार हैं। इसी तरह 11 नंवबर को सरकारी खाद किसानों को लुटवाने के आरोप में रतलाम जिले के आलोट से विधायक मनोज चावला भी फरार हैं। उन पर लूट एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है। दानों विधायम मालवा-निमाड़ क्षेत्र के हैं। इसी क्षेत्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा निकाली जा रही है और तैयारियों चल रही हैं।

कांग्रेस के दोनों विधायक उमंग सिंघार और मनोज चावला फरार रहे हैं। सिंघार के खिलाफ मप्र पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस दोनों विधायकों के पीछे है।

सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और कोतमा विधायक सुनील सराफ के खिलाफ रीवा निवासी महिला ने ट्रेन में अभद्रता करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच चल रही है। हालांकि अभी विधायकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद दोनों विधायक राजनीति तौर पर शांत है।

Related Articles

Back to top button