![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/04/34-75-1713612392-633192-khaskhabar.jpg)
चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और बिरसा खंडाइत को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
चाईबासा एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों के पास से दो एके-47 के अलावा तीन मैगजीन, 88 राउंड कारतूस और कई सामान के साथ 50 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। दोनों गोइलकेरा थाना क्षेत्र की चिटिर पहाड़ी के पास लोगों से लेवी (रंगदारी) वसूलने आए थे।
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/04/22_07_2022-gaya_22915562-1024x576.jpg)
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ पश्चिम सिंहभूम सहित कई थानों में नक्सली वारदातों से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके पहले इसी महीने संगठन के दो अन्य नक्सलियों इसाक बोदरा और विजय नायक को भी लेवी वसूलने के दौरान गोइलकेरा से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।