राज्यराष्ट्रीय

जगन्नाथ पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में ब्लास्ट, नाबालिग सहित दो जनों की मौत

कोलकाता : पुरी जगन्नाथ धाम में महाप्रभु के नौका विहार के दौरान चल रही आतिशबाजी में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुरी नरेन्द्र पुष्करिणी में भउंरी खेल के दौरान आतिशबाजी के दौरान यह हादसा हुआ है। घायलों को कटक एवं भुवनेश्वर के विभिन्न अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में एक 15 वर्ष का नाबालिग भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात के समय महाप्रभु की भंउरी नीति चल रही थी। इस नीति को देखने के लिए लोगों समागम नरेन्द्र पुष्करिणी के किनारे हुआ था। इसी समय देवीघाट के निकट पटाखे जलाकर आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखे की आग लोगों के ऊपर पड़ने से लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग जान बचाने के लिए पानी में कूद गए। पटाखा विस्फोट में करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखों के फटने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ रोगियों की हालत गंभीर है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से घायल लोगों का खर्च भी उठाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिनी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ है। भगवान के आशीर्वाद से, यह मेरी कामना है कि जो लोग इलाज करा रहे हैं वे जल्द ही ठीक हो जाएं और घर लौट आएं।’

Related Articles

Back to top button