झारखण्डब्रेकिंगराज्य

धान की दो हजार वर्ष पुरानी किस्म बदल रही किसानों की किस्मत

रामगढ़ के किसान ने एक एकड़ में लगाया “काला नमक” धान
मधुमेह से ग्रसित लोग भी कर सकते हैं इस चावल का सेवन

रामगढ़/रांची : दुनिया में सोने की चिड़िया के नाम से विख्यात भारत देश में फसलों की उन्नत किस्में किसानों का भाग्य बदल देती थी। ऐसे ही एक धान की किस्म झारखंड के रामगढ़ जिले के किसानों की किस्मत भी बदल रही है। यहां धान की 2000 साल पुरानी किस्म “काला नमक” नामक धान की खेती शुरू हो गई है। यहां के एक किसान ने अपनी एक एकड़ जमीन पर यह धान लगाया है। उसे उम्मीद है कि फसल की किस्म उसके आर्थिक उन्नति में सहायक होगी।

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने पत्नी के साथ किया भगवान महाकाल के दर्शन

रामगढ़ प्रखंड के हेसला गांव निवासी संतोष बेतिया ने बताया कि धान के जिस किस्म को उन्होंने अपने खेत में लगाया है, उसका बाजार मूल्य काफी अधिक है। साधारण चावल जहां बाजार में 30 से 80 किलो तक बिकता है, वहीं काला नमक धान लगभग 400 किलो में बिकता है। धान की यह फसल किसानों के लिए इसलिए भी बेहतर है क्योंकि इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। जिस खेत में काला नमक धान लगता है वहां न तो कीड़े मकोड़े पहुंचते हैं और न ही इस धान को कोई रोग लगता है। यहां तक की निकौनी की जरूरत भी नहीं पड़ती है। सबसे बड़ी बात यह कि चावल खाने में बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार है।

कई लोगों से इंसान को बचाता है “काला नमक” चावल : चंद्रमौली सिंह

रामगढ़ में आत्मा के उपनिदेशक चंद्रमौली सिंह ने बताया कि काला नमक चावल इंसान को कई रोगों से बचाता है। सबसे बड़ी बात की मधुमेह से ग्रसित व्यक्ति भी इस चावल को खा सकता है। उस रोग को ठीक करने में भी यह सहायक है। इसके अलावा कैंसर जैसे असाध्य बीमारी को रोकने में भी काला नमक चावल सहायक होता है। इस बात का प्रमाण वैज्ञानिकों ने भी दिया है।

रामगढ़ जिले में धान का किस्म पहली बार लगाया गया है। 1 एकड़ में लहलहाती हुई फसल खड़ी हुई है। इसका उत्पादन भी काफी अच्छा है। अगले वर्ष इस किस्म को वृहद पैमाने पर लगाया जाएगा। आत्मा के उप निदेशक चंद्रमौली सिंह ने बताया कि काला नमक चावल भारत की सबसे पुरानी किस्मों में से एक है। एक कहानी के अनुसार भगवान बुद्ध ने भी इसी चावल से खीर बनाकर लोगों में वितरित किया था। चावल का सबसे खास बात यह है कि यह इंसान के इम्यूनिटी सिस्टम को काफी मजबूत करता है। जिससे इंसान की बुद्धि तेज होती है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button