ज्ञान भंडार

2027 तक यूरोपीय संघ में शामिल होगा यूक्रेन? अमेरिका की मध्यस्थता वाले शांति प्रस्ताव का दावा

न्यूयार्क: अमेरिका की मध्यस्थता में रूस–यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए जो शांति प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, उसमें एक बड़ा दावा सामने आया है। फ़ाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्ताव के मसौदे में कहा गया है कि यूक्रेन को 1 जनवरी 2027 तक यूरोपीय संघ (EU) का सदस्य बनाया जा सकता है।

अमेरिका, यूक्रेन और EU अधिकारी कर रहे हैं बातचीत
रिपोर्ट के मुताबिक यह शांति योजना अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच तैयार की जा रही है और इसमें यूरोपीय संघ (ब्रसेल्स) का भी पूरा समर्थन शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रस्ताव की बातचीत में शामिल कुछ लोगों ने मसौदे की जानकारी शेयर की, जिसके आधार पर यह दावा किया गया है।

क्या है इस प्रस्ताव का मकसद?
यह मसौदा रूस–यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बनाए जा रहे एक व्यापक शांति समझौते का हिस्सा बताया जा रहा है। यूक्रेन लंबे समय से EU में शामिल होने की कोशिश करता रहा है और 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद EU ने उसकी प्रक्रिया को तेज़ भी किया था। अगर यह मसौदा आगे बढ़ता है तो 2027 तक यूक्रेन का EU में प्रवेश युद्ध को समाप्त करने का एक मुख्य हिस्सा बन सकता है।

रूस कैसे करेगा प्रतिक्रिया?
हालांकि रिपोर्ट में रूस की प्रतिक्रिया का जिक्र नहीं है, लेकिन यह साफ माना जा रहा है कि यूक्रेन का EU में शामिल होना मॉस्को को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। रूस पहले भी NATO और EU के पूर्व की ओर विस्तार का विरोध करता रहा है।

Related Articles

Back to top button