उत्तर प्रदेशराज्य

UP: कन्नौज में महिला ने लगाया पति पर आरोप, संबंध नहीं बनाने पर शरीर के इस हिस्से पर डाला एसिड

कन्नौज. शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी ने प्राइवेट पार्ट में एसिड डाल दिया। ऐसा आरोप डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती पीड़िता ने लगाया है। मामला कन्नौज के बेहरिन गांव का है। सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है।
UP: कन्नौज में महिला ने लगाया पति पर आरोप, संबंध नहीं बनाने पर शरीर के इस हिस्से पर डाला एसिड

6 साल पहले हुई थी शादी

– कन्नौज के जिला अस्पताल में बुरी तरह से जख्मी पड़ी महिला की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उन्हें दो बच्चे हुए। किसी बात को लेकर पीड़िता और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। पीड़िता के मुताबिक, एक दिन पहले पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बना रहा था, जिसको लेकर पीड़िता अन्नू ने एतराज जताया। इसी बात से नाराज पति ने पहले तो जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए। उसके बाद शरीर के निचले हिस्से में एसिड डाल दिया, जिससे वो बुरी तरीके से जख्मी हो गई।
-पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद मायक वाले लड़की के ससुराल आए, तब उन्हें आनन-फानन में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक है।

तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

-कन्नौज के एसपी हरिश्चंद ने बताया,”पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने उसके ऊपर एसिड डाल दिया। इस मामले में देवर और देवरानी ने उससका साथ दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।”

Related Articles

Back to top button