उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊस्वास्थ्य

उप्र में बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 1,950 नए मामले, 1,993 मरीज हुए स्वस्थ

लखनऊ: प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,950 नये मामले सामने आये हैं। इसी दौरान 1,993 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में 22,160 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, इसमें 10,318 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 94.58 प्रतिशत है। वहीं हाॅटस्पाॅट की संख्या कुछ बढ़ी है। इस समय प्रदेशभर में 8,095 जोखिम क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) हैं।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,79,972 सैम्पल की जांच की गयी। अब तक कुल 2,03,08,636 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश देश में कोविड-19 की टेस्टिंग करने में पहला राज्य बन गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,19,740 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,09,422 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2086 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि अब तक कुल 5,22,867 लोग कोविड-19 से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। दिसम्बर के महीने में पॉजिटिविटी रेट 1.2 प्रतिशत चल रहा है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,69,829 क्षेत्रों में 4,78,043 टीम दिवस के माध्यम से 3,00,33,652 घरों के 14,66,00,500 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

यह भी पढ़े:- नई चाल : चीन ने अरुणाचल बॉर्डर के करीब बसा दिए ​तीन गांव 

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 2440 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,52,093 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा ‘मेरा कोविड केन्द्र’ ऐप का लोकार्पण किया गया। इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी जांच केन्द्र पर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक करा सकता है। इसके साथ-साथ केन्द्र पर उपलब्ध कोविड-19 की टेस्टिंग विधि की जानकारी भी मिलेगी।

प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण के लिए तकनीकी का व्यापक और बेहतर प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तथा बीमार व्यक्तियों को संक्रमण से दूर रखकर कोरोना की दूसरी लहर से बचाया जा सकता है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button