उत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather Alert: यूपी के 50 जिलों में आज गरज-चमक और बारिश, अगले तीन दिन तक मौसम विभाग का अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले दो दिनों में नए विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में अचानक बदलाव देखा गया। आज प्रदेश के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और कुछ जगह हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है।

आज मौसम का हाल और जिलों में अलर्ट
आज अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

तेज हवाओं का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार तराई और पूर्वी यूपी के 25 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में दिन और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान है। लोगों से सलाह दी गई है कि गरज-चमक और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

Related Articles

Back to top button