जीवनशैलीस्वास्थ्य

जल्‍दी मोटापा कम करने शहद और लहसुन का इस तरह करें इस्तेमाल

नई दिल्‍ली : इन दिनों ज्यादातर लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। ये लोग वजन कम करने के लिए न जाने कितने तरीके अपनाते हैं। जहां कुछ लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ खाना ही कम कर देते हैं। हालांकि बावजूद इसके उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी इनमें शामिल हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ हेल्दी और असरदार घरेलू उपाय जिन्हें अपानकर आसानी से वजन कम किया जा सकता है। जी हां, और यह असरदार उपाय शहद और कच्चे लहसुन का है। आयुर्वेद में दोनों का कॉम्बिनेशन वेट लॉस में काफी कारगर माना गया है।

वजन कम करेगा लहसुन और शहद
लहसुन और शहद (garlic and honey) दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति दुरुस्त रहता है और अगर आपका पेट अच्छा रहेगा तो वजन भी तेजी से कम होगा। ये दोनों वजन कम करने के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खों में से एक हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व वजन घटाने में मददगार होते हैं। लहसुन और शहद के सेवन से न केवल वजन कम होता है बल्कि इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
वजन कम करने के लिए यूं करें लहुसन और शहद का इस्तेमाल
पहले लहसुन की कुछ कलियां लेकर इनका छिलका हटा लें।
उसके बाद शहद लें।
अब एक जार में लहसुन डाल दें।
फिर इसके ऊपर शहद डालें।
जब शहद और लहसुन अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो जार को टाइट बंद करके रख दें।
उसके बाद इसमें से नियमित रूप से एक लहसुन सुबह खाली पेट सेवन करें।
इससे वजन कम हो सकता है।

Related Articles

Back to top button