उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू: सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट

गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया।

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। अपने संबोधन में राज्यपाल ने सरकार की नीतियों, योजनाओं और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया।

राज्य गठन के बाद पहली बार हुआ ऐसा

दोपहर करीब तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में बजट प्रस्तुत किया। राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब राज्यपाल का अभिभाषण और बजट पेश करने की प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की गई।

विपक्ष का प्रदर्शन

विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों, अंकिता भंडारी मामले में न्याय, बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, मानव-वन्यजीव संघर्ष, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब व्यवस्था को भी प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया।

Related Articles

Back to top button