उत्तराखंड

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव: दो बजे के बाद मतदान प्रतिशत में इजाफा, 45.62 फीसदी मतदान

देहरादून:  करीब एक महीने तक चले लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सबको सुनने के बाद आज मतदाता की बारी है। पहले चरण में देश की 102 सीटों पर आज सांसद और देश की सरकार चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे ने बताया कि मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल के जरिए ईवीएम की जांच की जाएगी। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र पर लाइन में लग चुके सभी लोगों को मतदान का मौका दिया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश की शेष 11008 पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं, देर शाम तक सभी टीमें बूथों पर पहुंच गई हैं।

04:40 PM: उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में दोपहर दो बजे के बाद मतदान प्रतिशत में इजाफा दर्ज किया गया है। दोपहर तीन बजे तक प्रदेशभर में कुल 45.62 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि, पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में 48.42 प्रतिशत मतदान हुआ था।
नैनीताल- 49.94
हरिद्वार – 49.62
अल्मोड़ा – 38.43
टिहरी  – 44.05
गढ़वाल – 42.12

04:30 PM: मतदान को लेकर वोटरों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। 

04:15 PM: प्रदेश कई बूथों में ईवीएम खराब होने की सूचना पर तुरंत ही कार्रवाई करते हुए नई ईवीएम लगाई गई। 

3:50 PM: लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर वोटरों में एक बार फिर जोश दिखाई दिया। दोपहर बार मतदाता वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों पर एकत्रित हुए। 

3:10 PM: कोटद्वार के अपर कालाबड़ स्थित बूथ संख्या 63 राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच में मतदान अधिकारी के नशे में धुत्त होकर मतदान केंद्र से गायब होने की शिकायत कोटद्वार कोतवाली में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कराई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मतदान अधिकारी मतदान केंद्र छोड़कर चले गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीठासीन अधिकारी ने जब गायब हुए मतदान अधिकारी को फोन किया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पीठासीन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मतदान अधिकारी की सूचना देकर उनकी तलाश शुरू कराई।

तलाशने पर कुछ वह अपने घर में नशे में धुत्त पाए गए। कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. जुनीश कुमार की शिकायत पर मतदान अधिकारी सुरेश कुमार नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

2:10 PM: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में दोपहर में तापमान इजाफा होने की वजह से लोग अपने घरों में कैद रहे। मतदान केंद्रों में सन्नाटा पसरा रहा। 

2:28 PM: चमोली जिले में वोटरों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।  दोपहर 1:00 बजे तक मतदान बद्रीनाथ में    41 प्रतिशत, थराली   में 36.18 प्रतिशत और कर्णप्रयाग  में 40.50  प्रतिशत वोटिंग हुई। एक बजे तक चमोली जिले में कुल मतदान प्रतिशत- 39.23 दज्र की गई। 

01:30 PM: पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने अपने पोलिंग बूथ जनता इंटरमीडिएट कॉलेज रमाडांग, कण्डारपानी  कलजीखाल में वोट दिया।

01:20 PM: बाबा रामदेव ने हरिद्वार में वोट देकर लोगों से मतदान करने की अपील की। कहा कि उनका वोट देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। 

01:05 PM: हरिद्वार जिले में दोपहर 1 बजे तक 44.17 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

12:50 PM: लोकसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। शादी के लिए तैयार हुई दुल्हन से लेकर बुजुर्ग वोटर्स भी अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिव्यांग वोटर भी बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए पेालिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। 

12:40 PM: इंदरा नगर कालोनी निवासी 86 बर्षीया वृद्ध अम्मा सविता दत्त ने  संजय नगर खेड़ा में पोलिंग बूथ पर पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने बताया कि वह लोकसभा के करीब 10 बार मतदान कर चुकीं है। तबीयत खराब होने के बावजूद वह मतदान करने के लिए अपनी बहू मीना दत्त के साथ मतदान को आईं।

12:25 PM: रद्रपुर में संजय नगर वार्ड नंबर11 निवासी 22 बर्षीय दिव्यांग ममता राय ने मताधिकार का प्रयोग किया। परिजन ममता राय को व्हील चेयर से मतदान केंद्र पर लेकर आये।

12:10 PM: रुद्रपुर में संजयनगर खेड़ा निवासी 84 बर्षीया मनी तारा ने वोट डाला। परिजन मनी तारा को गोद में उठा कर पोलिंग बूथ पर लाये। शरीर से अशक्त होने के बावजूद वह मतदान के लिए उत्साहित हैं।

11:55 AM: 11 बजे तक उत्तराखंड में  24.83 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान करने को लेकर मतदाताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है। विदित हो कि साल 2019 का मतदान औसत 23.05 फीसदी था। 
नैनीताल-26.46 
हरिद्वार 26.47
अल्मोड़ा 22.21 
टिहरी  24. 4 3 
गढ़वाल 23.43

11:30 AM: हरिद्वार में संतों ने भी मतदान किया है। जूना अखाड़ा के संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महामंत्री  श्री महंत हरि गिरि ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

11:25 AM: हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक डाला और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। पुलिस ने मतदाता को हिरासत में ले लिया हैं।

11:15 AM: दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में भी इजाफा हो रहा है। रुड़की में मतदाताओं के लिए छाता की व्यवस्था की गई है। 

11:00 AM: मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। 94 वर्षीय दिलीप सिंह चौहान ने  मतदान किया।

10:55 AM: केदारनाथ विधानसभा के ईशाला पोलिंग बूथ पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

10:45 AM: गढ़वाल सीट से बीजपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने गांव कोट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोला में  कतार में लग कर वोट दिया। कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड और विकसित गढ़वाल के लिए मतदान किया है।

10:30 AM: एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि बूथ 83 शिवपुरी बैलजुडी में मतदान कार्मिक संजय कुमार को मिर्गी का दौरा आया, अस्पताल में भर्ती कराया। बदले में हीरा सिंह को भेजा गया।

10:25 AM: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी व अपनी माता संग मतदान किया। 

10:15: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुण ने सितारगंज में मतदान किया।

10:10: उत्तरकाशी में देश की सरकार को चुनने के लिए गंगोत्री धाम में साधु संतों ने मतदान कर अपना आशीर्वाद दिया ।

10:00: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी व अपनी माता संग मतदान किया। 

9: 55 AM: उत्तराखंड में सुबह 9 बजे तक 10:45 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

9: 45 AM: सुखरों  inter कॉलेज बूथ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, कांग्रेस ने पीएम मोदी की फोटो लगी हुई स्लिप दिए जाने पर विरोध किया। 

9: 40 AM: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने परिवार के साथ भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय मतदान किया।

9: 30 AM: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून स्थित शहीद मेख गुरुंग कन्या इंटर कालेज में पत्नी के साथ वोट डाला है। कहा मतदान सबसे बड़ा दान। प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का अवश्य रूप से प्रयोग करे। 

9: 25 AM: हरिद्वार में 9:00 बजे तक हरिद्वार में 14 फीसदी मतदान हुआ।

9: 15 AM: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव खिर्सू बूथ पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने धर्मपत्नी संग मतदान किया।

9: 00 AM: मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह। मतदान केंद्रों में उमड़े वोटर्स। रूड़की के पाड़ली गुर्जर बूथ पर मतदान केंद्र मतदाओं से पूरी तरह से पैक हो गया है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं को इंतजार करने के लिए बोला जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ है। 

8: 50 AM: गढ़वाल लोकसभा सीट से कॉग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने परिवार के साथ  भटकोट बूथ पर वोट दिया।

8: 40 AM: पौड़ी के कोट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में दुल्हन  द्वारा डाला गया वोट

8.30 AM: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘पहले मतदान  फिर जलपान’। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारी संख्या में मतदान जरूर करें। 

8.20 AM: जिलाधिकारी उधमसिंह नगर उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट के मतदान केंद्र में मतदान किया।

8.15 AM: कैबीनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा के सेडियाखाल बूथ पर अपना वोट डाला।

8.10 AM: बीजेपी के हरिद्वार प्रत्याशी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में वोट दिया।

7.52 AM: उत्तरी हरिद्वार के बूथ नंबर 20 में अभी तक सबसे कम मतदान हुआ है, केवल दो ही मतदाताओं ने अभी तक अपना वोट डाला है जबकि इस बूथ पर 840 मतदाता है।

7.49 AM: ओखलकंडा ब्लॉक के तोक चामा चोपड़ा के लोगों ने 5 किलोमीटर दूर पैदल जाकर बूथ में वोट दिया। जिसमें 78 साल की महिला भी मौजूद रही।

7.35 AM: देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने सुबह मतदान करने के साथ मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

7.30 AM: हरिद्वार के ऋषिकुल विद्यापीठ पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। सबसे लंबी  कतार 177 बूथ पर देखने को मिली।

7.27 AM: सितारगंज के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मॉक पोल पूरा होने के बाद वोटिंग शुरू।

7.16 AM: हल्द्वानी में वोटर्स के लिए बूथ को सजाया गया है।

7.08 AM: देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल बूथ परलोग मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

6.45 AM: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे ने बताया कि राज्य में 293 बूथ अति संवेदनशील और 809 बूथ संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। जहां केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। शेष जगह राज्य पुलिस, होमगार्ड की तैनाती रहेगी। 

Related Articles

Back to top button