ज्ञान भंडार

वन कर्मियों को निशाना बनाने के बाद अब धनियागांव के एक घर में घुसी बाघिन, दहशत

सतना: जनपद सीमा से सटे सतना जिले के धनिया वन बीट में गुरुवार की सुबह वन कर्मियों को घायल करने वाली बाघिन देर रात एक ग्रामीण के घर में घुस गई है। उसके पहले एक बाइक सवार पर भी उसने हमला किया था। बाघिन की गांव में दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है हालांकि वन कर्मियों की उसको रेस्क्यू करने के लिए पहुंच गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के सतना जिले की धनिया बीट के निमाही के पास कुछ दिनों से बाघिन का मूवमेंट था। स्थानीय वन अधिकारी ने मौके पर बाघिन के पंजे के निशान भी देखे थे।

गुरुवार की सुबह गश्त कर रहे वनरक्षक रामदयाल दुबे व वाचर श्रवण कुमार यादव पर बाघिन ने हमला किया तो क्षेत्र में उसके होने की बात पुख्ता हो गई। दोनों घायलों का अभी सतना जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था कि बाघिन ने धनिया बीट के पास एक बाइक सवार पर हमला कर दिया।

हालांकि वह बाइक छोड़ कर भाग गया। उंचेहरा वन क्षेत्र धनिया बीट के पास बाघिन पुष्पराज गौड़ के घर के अंदर रात में घुस गई है। परिवारीजन दूसरे कमरे में अंदर से दरवाजा कर कैद हैं। पूरे गांव में दहशत है। बाहर खड़ी बाघिन दहाड़ रही है।

बाघिन को रेस्कयू करने के लिए वन विभाग की टीम पहुंच गईं है। उंचेहरा पुलिस भी मौके पर है। बताते हैं कि बाघिन अपने शावकों के साथ क्षेत्र में थी उसके शावक उससे अलग हो गए हैं जिनको वह खोज रही है।

वहीं चित्रकूट के डीएफओ कैलाश प्रकाश का कहना है वन विभाग के अधिकारी बाघिन के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है।मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांव के लोगो को संभावित खतरे से एलर्ट किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button