वर्चुअल डेट से COVID-19 के लिए फंड इकट्ठा करेंगी वाणी कपूर
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/05/vaani_kapoor-1_6147612_835x547-m.jpg)
नई दिल्ली:बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों सामाजिक कार्यों में काफी शामिल हो रहे हैं। कई स्टार्स सामाजिक मुद्दों पर राय रख रहे हैं तो कई सामाजिक मुद्दों पर अपना सहयोग दे रहे हैं। जहां वाणी कपूर गरीबों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए वर्चुअल डेट की तैयारी कर रही है.
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/05/vaani_kapoor-1_6147612_835x547-m.jpg)
वर्चुअल डेट पर जाएंगी वाणी कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर के बाद अब वाणी कपूर वर्चुअल डेट पर जाने की तैयारी में हैं। दिहाड़ी मजदूरों के लिए वाणी ने मदद के हाथ आगे बढ़ाएं हैं। सब कुछ बंद होने की वजह से दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों को पैसे और खाना नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वाणी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के ऑनलाइन फंड इकठ्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म फैनकाइंड से जुड़ीं। इस डेट से जमा हुई धनराशि से दिहाड़ी मजदूरों के घर तक खाना पहुंचाया जा सकेगा। वाणी का कहना है कि इंसान होने के नाते हमें आगे आकर लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मैं अपने हिस्से का योगदान दे रही हूं। पांच विजेताओं के साथ वाणी डेट पर जाएंगी। उससे जमा हुई धनराशि गिव इंडिया को दी जाएगी। वे दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिवार तक खाना पहुंचाएंगे।