उत्तराखंड

केदारनाथ में राहुल गांधी से मिले वरुण, चढ़ा सियासी पारा

देहरादून (गौरव ममगाई)। उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीनदिवसीय केदारनाथ यात्रा मंगलवार को संपन्न हो गई। आज सुबह राहुल गांधी ने केदारनाथ में रुद्राभिषेक में हिस्स लिया औऱ बाबा का आशीर्वाद लिया। दोपहर राहुल केदारनाथ से हेलीकाप्टर से रवाना हो गये। वहीं, आज सुबह भाजपा सांसद एवं राहुल के चचेरे भाई वरूण गांधी भी केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान वरूण व राहुल के बीच 15 से 20 मिनट तक बातचीत भी हुई। दोनों के बीच हुई बातचीत को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

गांधी परिवारों में मिट सकती है दूरियां :
आमतौर पर राहुल गांधी, वरूण व उनके परिवार के बारे में बात करने से भी दूरी बनाते दिखते हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी में एक बड़ा पक्ष नहीं चाहता है कि वरूण गांधी की कांग्रेस में वापसी हो, क्योंकि वरूण के पार्टी में आने से राहुल व वरूण के बीच विरासत को संभालने का टकराव सामने आ सकता है।

जबकि, कांग्रेस में एक पक्ष ऐसा भी है जो दोनों परिवारों को मिलाने का पक्षधर है। वो चाहता है कि वरूण गांधी युवा एवं जोशीले नेता हैं, जिनकी सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि है। यदि उन्हें कांग्रेस यूपी में प्रोजेक्ट करती है तो इसका पार्टी को बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं, यह भी माना जाता है कि मेनका गांधी कांग्रेस में जाने की हिमायती नहीं हैं। इसलिए भी वरूण गांधी फिलहाल कांग्रेस से दूरी बनाते दिखते हैं।

Related Articles

Back to top button