मनोरंजन

विक्की-कटरीना की वेडिंग आज

आज कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी होगी। दोपहर 1 बजे विक्की कौशल की सेहरा बंदी होगी। उसके बाद 3 बजे दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में पहुंचेंगे। कपल शाम 7 बजे सात फेरे लेगा। उसके बाद डिनर होगा, वहीं डिनर के बाद पूल साइड पार्टी होगी। विक्की कटरीना की शादी में शामिल होने के लिए आज अंबानी परिवार, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और अक्षय कुमार के पहुंच सकते हैं। होटल ओबेरॉय में अंबानी परिवर के रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं अक्षय कुमार के लिए होटल ताज को बुक किया गया है।

बुधवार को हुई हल्दी सेरेमनी और संगीत
बुधवार को सुबह 11 बजे विक्की-कटरीना की हल्दी सेरेमनी हुई। हल्दी सेरेमनी के लिए दोनों ने पीले कपड़े पहने थे। हल्दी सेरेमनी के बाद होटल में दिन भर कोई हलचल नहीं रही। मेहमानों का आना-जाना भी ज्यादा नहीं हुआ। शाम 7 बजे होटल सिक्स सेंसेस में फिर शादी का सेलिब्रेशन संगीत के साथ शुरू हुआ। पूरे फोर्ट को रोशनी से सजाया गया।

दिनभर वायरल होता रहा शादी का कार्ड
शादी में नो फोन पॉलिसी के बीच सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल हो रहा है। ऐसे में अब विक्की-कटरीना के नाम का एक वेडिंग कार्ड की फोटो वायरल हो रही है। इस कार्ड को कटरीना कैफ के एक फैन पेज ने शेयर किया है।

खरबूजा महल के नीचे हुई संगीत सेरेमनी
फराह ने पोस्ट किया डांस का विडियो शादी में शामिल होने 7 तरीख को देर रात फिल्म मेकर करण जौहर और कोरियोग्राफर फराह खान सवाई माधोपुर के होटल ताज पहुंचे। उसके बाद दोनों ने होटल रूम के बाहर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने पर डांस करते हुए वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। संगीत सेरेमनी खरबूजा महल के नीचे बने एक लॉन में हुई। यहां चट्टान पर एक प्लेटफॉर्म बनाया गया है। सेरेमनी में राजस्थानी और पंजाबी थीम का तड़का लगा है। सूत्रों के मुताबिक, विक्की और कटरीना पंजाबी के साथ राजस्थानी गीतों पर भी परफॉर्म किया है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सेरेमनी में परफॉर्म किया है।

शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे विक्की-कटरीना
विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर यानी गुरुवार को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच खबर आ रही है कि दोनों शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद कटरीना अपनी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग शुरू कर देंगी। विक्की कौशल भी डायरेक्टर दिनेश विजान की अपकमिंग फिल्म के शूट में जुट जाएंगे। जिसके कारण उनका हनीमून टल सकता है।

अंबानी परिवार के लिए ओबेरॉय होटल में 5 रूम रिजर्व
विक्की-कटरीना की शादी के लिए सेलिब्रिटीज का पहुंचना जारी है। बताया जा रहा है कि विक-कैट की शादी में अंबानी परिवार भी मेहमान बन सकता है। उनके लिए ओबेरॉय होटल में 5 रूम रिजर्व किए गए हैं। हालांकि, अभी तक अंबानी परिवार के लोग सवाई माधोपुर नहीं पहुंचे हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि शादी में विराट-अनुष्का के साथ अक्षय कुमार और दूसरे सेलिब्रिटीज भी आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button