![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/11/ranbeer-kapoor_1479705244.jpeg)
वैसे तो रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की कई हीरोइनों को डेट किया है। सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इसके बावजूद वो आज सिंगल हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने रिलेशन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के कॉफी विद करण में जाने की चर्चा है। अब शो का प्रोमो सामने आया है। जिसमें रणबरी कपूर ने सबके सामने बताया कि वो अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ सो चुके हैं। आप भी हैरान रह गए ना। लेकिन ये बात बिलकुल सच है।
दरअसल, करण रणबीर और रणवीर से कुछ सवाल पूछ रहे थे। जवाब ‘हां’ होने पर दोनों को बीच में बैठे अर्जुन कपूर को किस करना था। जब रणबीर से करण ने पूछा कि क्या वो कभी अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ सोए हैं तो उन्होंने तुरंत अर्जुन कपूर को ‘किस’ कर लिया।
इस पर अर्जुन कपूर ने रणबीर से पूछा, ‘कोई मेरी वाली तो नहीं थी ना’ तो रणबीर ने कहा- नहीं। बता दें कि एक मैगजीन को इंटरव्यू देने के दौरान रणबीर कपूर ने दीपिका को धोखा देने के बारे में कहा था, ‘हां मैंने दीपिका पर चीट किया क्योंकि मैं उस समय नासमझ था। मुझमें रिश्तों को संभालने की समझ नहीं थी।’
देखें वीडियो-