जीवनशैली

VIDEO: इस लड़के और मगरमच्छ की दोस्ती देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान

मगरमच्छ को देखकर ही लोग नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जानवर की प्रवृत्ति से हर कोई वाकिफ है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके दिल की धड़कनें बढ़ जाएगी।VIDEO: इस लड़के और मगरमच्छ की दोस्ती देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान

इस वीडियो में एक शख्स नदी किनारे मगरमच्छ को देखकर उसको मछली खाने की दावत दे रहा है। मछली को देखते ही मगरमच्छ शख्स की तरफ बढ़ता है इसके बाद जो कुछ भी हुआ उसे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

वीडियो में दिख रहे इस शख्स का नाम दीमा बताया जा रहा है। वो मगरमच्छ को एक-एक करके मछलियां अपने हाथों से खिला रहा है वहीं दूसरे ही पल ऐसा लग रहा है कि वो कहीं खुद ही इस खतरनाक जानवर का खाना न बन जाए। 

हालांकि दीमा का कहना है कि उसे बिल्कुल भी इससे डर नहीं लगता। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जब भी यहां पर आता है मगरमच्छ से मिलता है। यहां तक कि वो अब इसका पालतू जानवर जैसा बन गया है। दीमा गुमात्ज समाज से ताल्लुक रखता है जहां पर मगरमच्छ को अपना मानते हैं।

 

Meet Nike the pet crocodile in Bawaka Arnhem land

Related Articles

Back to top button