VIDEO: छोटे कपड़े पहन कर मस्जिद में नाचने वाली लड़कियों के वीडियो ने मचाया बवाल
![VIDEO: छोटे कपड़े पहन कर मस्जिद में नाचने वाली लड़कियों के वीडियो ने मचाया बवाल](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/video-cc.png)
सोशल मीडिया आधुनिक युग का एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दो लड़कियों के एक डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसकी वजह है इन लड़कियों का मस्जिद के अंदर छोटे कपड़ों में नाचना। आपको बता दें कि ये वीडियो मलेशिया की एक मस्जिद का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पर्यटकों पर मस्जिद आने पर रोक लगा दी गई है। वीडियो में डांस करती दो महिलाएं विदेशी लग रही हैं।
इस मामले को लेकर मस्जिद के प्रमुख जमाल साकरन ने कहा कि ये बहुत शर्म की बात है कि पर्यटकों द्वारा इस तरह का व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों का यह व्यवहार आलोचना का विषय है। इसी के चलते मस्जिद में विदेशी पर्यटकों के आने पर अस्थायी पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत से इस्लाम की पवित्रता भंग हुई है। फिलहाल वीडियो में दिखने वाली महिलाओं की राष्ट्रीयता पता नही लग पाई है।
यह मामला केवल मस्जिद तक ही सीमित नही रहा बल्कि मलेशिया की राजनीति भी अब इसमे हस्तक्षेप कर रही है। इस बारे में पर्यटन मंत्री क्रिस्टिना लीव ने द स्टार नामक एक अखबार से की बात में कहा कि वीडियो में जो लड़कियां दिख रही है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। चाहे उनकी हरकते देख पता चल रहा है कि वह अपनी हरकत की गंभीरता के बारे में नही जानती लेकिन फिर भी उनका पता लगा कर उन्हे उनकी गलती से अवगत करवाया जाएगा। बहरहाल आप भी देखे ये वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=rxyJQ18ChPU