मनोरंजनवीडियो

VIDEO: यूलिया वंतूर के साथ फार्म हाउस पर झाड़ू लगाते सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली:  कल यानी 5 जून को पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दिन को हर किसी ने अपने अपने तरीके से मनाने के कोशिश की। हर कोई प्रकृति को बचाने की कवायत कर रहा है।

विश्व पर्यावरण के दिन लोग पेड़-पौधे लगाने के साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रण लेते हैं। इस खास दिन को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने और भी खास बनाने की कोशिश की है। सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फॉर्म हाउस पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CBDrtrMgz5s/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान फार्म हाउस की सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान सड़क पर पड़े पत्ते और कचरे को खुद उठा रहे हैं और साफ कर रहे हैं। इस दौरान सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर और स्टाफ के कुछ लोग भी झाड़ू लगाते नजर आ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान और यूलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की है। दोनों ही कलाकारों ने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button