Video: साल 2018 में इन 5 भोजपुरी गानों का रहा जलवा

बॉलीवुड में बेशक भोजपुरी फिल्मों का कद छोटा हो और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड की तुलना में नई हो, लेकिन भोजपुरी के फैंस कम नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्मों और गानों के साथ-साथ इन दिनों लोगों में भोजपुरी फिल्मों और गानों को लेकर भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसी कोई शादी या पार्टी नहीं होती जहां भोजपुरी गाने न बजते हों। तो आइए आज बात करते हैं साल 2018 में वायरल हुए इन भोजपुरी गानों की।
आवा तारे सइयां टेम्पू से…ये गाना भी खूब सुना गया था। यूट्यूब में इस गाने को 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का गाना ‘बीपी बढ़ल बा’ भी खूब सुना गया।
‘निरहुआ’ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का गाना ‘चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी’ भी खूब चर्चा में रहा। गाने में आम्रपाली दुबे का अंदाज कातिलाना है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘वांटेड’ का गाना ‘बिन बियाहे राजा जी’ भी इस साल खूब सुना गया। इस गाने में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य का हॉट अंदाज दर्शकों को दीवाना बना देगा।