छत पर नमाज पढ़ रहे पूरे परिवार का वीडियो वायरल, देखें वीडियो
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/04/Video-on-the-roof-offering-Namaz.jpg)
नई दिल्ली। लॉकडाउन का उल्लंघन लोग लगातार कर रहे है इन लोगों के अंदर न अपने जीवन की चिंता है न ही देशवासियों की। इन लोगों की जीवन शैली पहले की तरह ही चल रहा है ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोशल मीडिया पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग छत पर नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे थे।
पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो सेक्टर-16 की जेजे कालोनी का है। पुलिस ने धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नमाज के मुख्य आयोजक सालिक समेत 10 आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना सेक्टर 20 पुलिस 12 लोगों की तलाश में जुटी है।
एसीपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में करीब एक दर्जन लोग एकत्रित होकर छत पर नमाज पढ़ते हुए दिख रहे थे। वीडियो नोएडा का बताया गया। जांच में वीडियो थाना सेक्टर 20 एरिया के सेक्टर 16 स्थित जेजे कालोनी का पाया गया।
जांच में पता चला कि यहां रहने वाले सादिक पुत्र जहांगीर की अगुवाई में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक दर्जन लोगों ने घर की छत पर नमाज पढ़ी थी। पुलिस ने सादिक, जहांगीर, सालिक, साकिब, गुड्डू, नूर हसन, रजी आलम, तबरुख, छोटू, शमशेर, अफरोज और फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी की तलाश में जुटी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपियों में जहांगीर मुख्य आरोपी सादिक के पिता हैं। जबकि सालिक, साकिब और गुड्डू मुख्य आरोपी के भाई हैं। इसी तरह शमशेर, अफरोज और फिरोज भी सगे भाई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। घर मे जगह कम होने की वजह से छत पर नमाज पढ़ रहे थे। किसी ने नमाज पढ़ते हुए इनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।