स्पोर्ट्स

बिल्ली के साथ मस्ती करते भी नजर आएं विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली के साथ फैमिली लाइफ को इंज्वाय कर रही हैं। दोनों काम से जब वक्त मिलता है तो अपनी बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। लेकिन विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टेस्ट सीरीज को लेकर मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुंबई के ग्राउंड में क्रिकेटर प्रैक्टिस के दौरान एक बिल्ली के साथ मस्ती करते भी नजर आएं।

टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की। जिसमें वो बिल्ली को गोद में लेकर बैठे हुए हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ‘प्रैक्टिस के दौरान एक कूल कैट द्वारा हैलो।’ यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। इस तस्वीर पर उनकी पत्नी अनुष्का ने भी कमेंट किया।

विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने जब यह पोस्ट देखी तो उन्होंने भी बिल्ली को ‘हैलो’ कह दिया। मजेदार बात तब हुई जब अनुष्का के इस कमेंट पर विराट का रिप्लाई आया। विराट ने फनी और रोमांटिक अंदाज में अनुष्का को रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘लौंडा दिल्ली से है और बिल्ली मुंबई की है।’

फिर क्या था रोमांटिक अंदाज में पति-पत्नी की बातचीत देखकर फैंस मजे लेने लगे। विराट के सिर्फ इस कमेंट के बाद रिप्लाई में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसपर अपने दिल की बात लिखी है। फैंस खूब मजे ले रहे हैं। इसे पहले विराट ने दो दिन पहले भी एक पोस्ट साझा की थी। जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें कुछ सलाह दी थी।

विराट कोहली इस पोस्ट में अनुष्का के साथ नजर आ रहे थे। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था ‘माई रॉक्स।’ इसके बाद दिल का इमोजी भी शेयर किया था। इस पोस्ट को देखकर यूजर्स ने क्रिकेट में थोड़ा फोकस करने की सलाह दी थी।

Related Articles

Back to top button