छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

विष्णु कैबिनेट को मिले 9 ‘रत्न’, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ,सीएम और डेप्युटी सीएम मिलाकर हुई 12 संख्या

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में 9 विधायक शामिल किए गए हैं। विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा। विष्णु देव साय और दो डेप्युटी सीएम को गिन लिया जाए तो अब प्रदेश में 12 मंत्री हो गए हैं।

विष्णु देव साय के कैबिनेट में रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े जैसे नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा मंत्री सरगुजा संभाग से बनाए गए हैं। भटगांव विधानसभा सीट से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े, मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से श्यामबिहारी जायसवाल, जबकि रामानुजगंज विधानसभा सीट से रामविचार नेताम विधायक निर्वाचित हुए हैं।

विष्णु देव की कैबिनेट में 5 नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है. इनमें से तीन तो पहली बार विधायक बने हैं, जबकि दो दूसरी बार के विधायक हैं, और पहली बार मंत्री बनाए गए हैं. इनमें- ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े पहली बार के विधायक हैं. वहीं, श्याम बिहारी जायसवाल और लखन लाल देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं, जो पहली बार मंत्री बनाए गए हैं.

4 पुराने मंत्री

इस कैबिनेट विस्तार में 4 पुराने चेहरे भी शामिल हैं, जिनके नाम- बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप और दयाल दास बघेल के नाम शामिल हैं.

शुक्रवार को शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में अग्रवाल, नेताम, कश्यप और बघेल ने पिछली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकारों में भी मंत्री के रूप में कार्य किया है. वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए चौधरी के साथ ही वर्मा और राजवाड़े पहली बार के विधायक हैं तथा जायसवाल एव देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं.

मुख्यमंत्री साय केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा पहली बार के विधायक हैं. साव बिलासपुर से लोकसभा के सांसद सदस्य रह चुके हैं.

शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय सरकार में सरगुजा संभाग से चार, बिलासपुर संभाग से तीन, रायपुर और दुर्ग संभाग से दो-दो और बस्तर संभाग से एक सदस्य हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button