पंजाब

हरियाणा में फिर बदला मौसम, धूल भरी आंधी और बारिश के आसार

चंडीगढ़: हरियाणा में आज से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में आने वाले 24 घंटे में एक बार फिर से मौसम के करवट लेने की समभवना जताई है। आज उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है, जिसके कारण से मैदानी राज्यों में हवा की दिशा बदल जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का मामूली असर होगा, बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है।

हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला कालका यमुनानगर चंडीगढ़ अम्बाला आदि में 19, 20 और 21 अप्रैल को हल्की बारिश की गतिविधियों के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर आंधी अंधड़ चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों चरखी दादरी, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ आदि में इस दौरान आंशिक बादलवाही के साथ सिमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज़ गति से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर अंधड़ आंधी चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में वर्तमान मौसम प्रणाली का प्रभाव से तापमान में गिरावट देखी जाएगी। सम्पूर्ण इलाके में भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू में हल्की राहत मिल सकती है। तीव्र गति की हवाओं आंधी अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियों की वजह से 22 अप्रैल तक तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी आ सकती है।

Related Articles

Back to top button