
Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। तापमान में कभी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है, तो कभी तापमान गिर जाता है। लोगों को इन दिनों न ज्यादा सर्दी का सितम झेलना पड़ रहा है न ही गर्मी उन्हें सता रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों में राज्य के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को औरंगाबाद राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 42 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा, बारिश होने को लेकर मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज राज्य का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।