पंजाब

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा; तेज बारिश ने बढ़ाई ठंड

जालंधर: पंजाब में जालंधर समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। यहां पर काफी ज्यादा अंधेरा हो गया और सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर गाड़ी चलाते हुए नजर आए। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। अनाज मंडी में भी रखी फसल खराब हो रही है। मोहाली के जिरकपुर में भी सुबह सुबह बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बारिश अनुमान लगाया था। उधर, बारिश के चलते अब चंडीगढ़ में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इससे पहले शनिवार अल सुबह भी चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है।

शनिवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पूरे पंजाब के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को पंजाब के औसतन तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतर शहरों का तापमान रविवार शाम को 30 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button