टॉप न्यूज़दिल्लीराज्य

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, IMD ने जताई हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री कम है और हल्की बारिश की भी संभावना है। IMD ने यह जानकारी दी। IMD ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

CPCB के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को सुबह नौ बजे AQI 179 रहा जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है। CPCB के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button